Last Updated:
Benefits Of Clove: अक्सर लौंग को सर्दियों का मसाला माना जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह सर्दी-खांसी में राहत देती है. लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि सही तरीके से उपयोग की जाए तो लौंग गर्मियों में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.
अक्सर लौंग को सर्दियों का मसाला माना जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. यह सर्दी-खांसी में राहत देती है. लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि सही तरीके से उपयोग की जाए तो लौंग गर्मियों में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. यह शरीर को अंदर से संतुलित करती है और कई मौसमी समस्याओं से बचाव करती है. जरूरत है इसके सही सेवन की जानकारी की.

आयुर्वेद के जानकर शिव कुमार पांडे ने कहा कि आयुर्वेद में लौंग को ‘देवपुष्प’ कहा गया है. इसकी तासीर गर्म जरूर है, लेकिन इसके प्रभाव संतुलनकारी हैं. यह कफ, पित्त और रक्त दोष को नियंत्रित करती है. विशेष परिस्थितियों में लौंग शरीर को शांति और हल्की शीतलता भी प्रदान करती है. सही मात्रा और सही विधि से सेवन करने पर यह गर्मियों में भी शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है.

उन्होंने कहा कि गर्मियों में लू, चक्कर और अत्यधिक प्यास जैसी समस्याएं आम हैं. लौंग शरीर में जल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है. यह मुंह में लार का स्राव बढ़ाती है, जिससे बार-बार मुंह सूखने की समस्या कम होती है. रात में एक या दो लौंग भिगोकर सुबह सेवन करने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत कम लोग जानते हैं कि लौंग आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. आयुर्वेद के अनुसार यह रक्त शुद्धि में सहायक होती है, जिससे आंखों की जलन और थकान कम हो सकती है. नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से आंखों की रोशनी और चमक बनाए रखने में मदद मिलती है. हालांकि किसी भी समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है.

आगे कहा कि गर्मी में डिहाइड्रेशन एक बड़ी समस्या है. बार-बार प्यास लगना और कमजोरी महसूस होना आम बात है. लौंग शरीर की पाचन क्रिया को संतुलित कर जल की कमी से होने वाली परेशानियों को कम करती है. मिश्री के साथ लौंग का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और सूखापन कम होता है.

आगे कहा कि गर्मियों में मुंह और पेट में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे दुर्गंध की समस्या बढ़ती है। लौंग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के हानिकारक जीवाणुओं को कम करते हैं. इसे चबाने से सांस की बदबू दूर होती है और ओरल हाइजीन बेहतर रहता है. यही कारण है कि कई टूथपेस्ट में भी लौंग का उपयोग किया जाता है.

गर्मी में पाचन शक्ति कमजोर पड़ जाती है, जिससे भारी भोजन पचने में दिक्कत होती है. लौंग जठराग्नि को प्रबल बनाती है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है. गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में भी यह राहत देती है. भोजन के बाद एक लौंग चबाना पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है.

आगे बताया कि लौंग में ‘यूजेनॉल’ नामक यौगिक पाया जाता है, जो सूजन कम करने और शरीर को संतुलित रखने में सहायक है. यही तत्व इसे हर मौसम में उपयोगी बनाता है. आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक संतुलनकारी माना गया है. रात में लौंग भिगोकर या मिश्री के साथ सीमित मात्रा में सेवन करना गर्मियों में भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.