स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय कारागार में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें एचआईवी और टीबी की स्क्रीनिंग की गई। इस पहल का उद्देश्य बंद स्थानों में गंभीर बीमारियों का शीघ्र पता लगाना और उनके इलाज के लिए त्वरित कदम उठाना था।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सीमा तंवर ने बताया कि कैंप में 133 कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें एचआईवी और टीबी के लिए परीक्षण किए गए। जांच में एचआईवी रैपिड टेस्ट किट, थूक माइक्रोस्कॉपी और हाथ में पकड़ने वाली डिजिटल एक्स-रे यूनिट का इस्तेमाल किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान 62 कैदियों का चेस्ट एक्स-रे किया। 55 कैदियों ने एचआईवी टेस्ट का कराया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न साझेदार एजेंसियों की एक बहु-विषयक टीम ने अहम भूमिका निभाई। एनएसीपी/ एनटीईपी अम्बाला के नोडल अधिकारी डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने अवेयरनेस सेशन भी आयोजित किया, जिसमें कैदियों को एचआईवी और टीबी जैसी बीमारियों से जुड़ी जानकारी दी। कैंप में एक्स-रे टेक्नीशियन मनीष ने तकनीकी सहायता प्रदान की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.