बलरामपुर। हज 2026 की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार को पचपेड़वा क्षेत्र स्थित मदरसा मदारुल उलूम विशुनपुर टनटनवा में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 48 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक टीके लगाए गए तथा यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया, इसके बाद पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार मौर्य ने बताया कि हज यात्रा पर जाने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण अनिवार्य है, इसके बाद ही अनुमति मिलती है। उन्होंने बताया कि जो यात्री इस शिविर में टीकाकरण नहीं करा सके हैं, वे 13 फरवरी को मदरसा अलजामेतुल गौसिया, उतरौला में पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। (संवाद)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.