सर्दी का मौसम आते ही बच्चों और बूढ़ों को कई परेशानियां घेर लेती हैं. इस दौरान कफ, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ जाती हैं. अंदरूनी ठंड के कारण शरीर कमजोर पड़ने लगता है. ऐसे में आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं, जो ठंड में भी शरीर को गर्माहट देते हैं और रोगों से बचाव करते हैं. चलिए जानते हैं…
बदलते मौसम में लगातार पारा यानी तापमान गिर रहा है, जिस कारण लोगों के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आयुर्वेद में ठंड से बचाव के कई खास उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से सर्दी में भी गर्मी का एहसास हो जाता है.

सर्दी का मौसम आते ही बच्चों को सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य वायरस आसानी से जकड़ लेते हैं, तो वहीं बुजुर्गों को भी सर्दी में कई समस्याओं से जूझना पड़ता है. आयुर्वेद के अनुसार सर्दी का मौसम अधिकतर बुज़ुर्गों और बच्चों को प्रभावित करता है. चलिए आज ऐसे चार उपाय जानते हैं, जिनसे बुज़ुर्गों और बच्चों को ठंड में भी गर्मी का एहसास होगा.

इसकी ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेद के जानकार वैद्य उमाशंकर बताते हैं कि शरीर में तीन दोष – वात, पित्त और कफ होते हैं, जिनमें से वात दोष के कारण व्यक्ति को ज्यादा ठंड लगती है. यदि बुज़ुर्गों और बच्चों की तिल के तेल से मालिश की जाए, तो यह शरीर के छिद्रों में जाकर वात दोष को शांत करके अंदरूनी गर्माहट देता है, जिससे ठंड नहीं लगती.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वह बताते हैं कि सर्दी के मौसम में यदि बच्चों और बूढ़ों को शहद और अदरक का रस मिलाकर दिया जाए, तो ठंड की शिकायत दूर हो जाती है. यह शरीर की श्वास नली को साफ करके आराम पहुंचाता है. आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर गर्म होती है, जो कफ को पिघलाने के साथ अंदरूनी गर्माहट देता है.

वह बताते हैं कि सर्दी के मौसम में बच्चों और बूढ़ों को ठंड से दूर रखने और अंदरूनी गर्माहट देने के लिए तुलसी के 10 पत्ते और 5 काली मिर्च को कूटकर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर निर्धारित मात्रा में दिया जाए, तो यह मौसमी वायरल, सर्दी-जुकाम और बुखार आदि को दूर रखता है. इससे शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिलती है, जिससे सर्दी में भी गर्मी का एहसास होता है.

वह आगे बताते हैं कि सर्दी के मौसम में शरीर को अंदरूनी गर्माहट और ताकत देने के लिए गोल्डन मिल्क बेहद खास उपाय है. बच्चों और बूढ़ों को सुबह या शाम को दूध में हल्दी डालकर दिया जाए, तो सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है. यह उपाय सर्दियों में अंदरूनी गर्माहट देता है, जिससे ठंड का एहसास कम होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.