Hazaribagh News : आजादी की लड़ाई का गवाह रहा पोर्ट ब्लेयर का सेल्यूलर जेल अब इतिहास का हिस्सा है, लेकिन उसी तर्ज पर देश की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए एक नई और आधुनिक जेल झारखंड में आकार ले रही है. हजारीबाग में 98 करोड़ की लागत से बन रही AI बेस्ड हाई सिक्युरिटी जेल न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के कुख्यात अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बनने जा रही है.
हजारीबाग में बन रही देश की सबसे सुरक्षित जेल
बता दें कि 98 करोड़ की लागत से AI बेस्ड हाई सिक्योरिटी जेल बनाया जा रहा है. हजारीबाग में बन रहे हाई सिक्योरिटी जेल कैसा होगा इसकी तस्वीर सामने आई है. इसमें साफ दिख रहा है कि पोर्ट ब्लेयर में बने सेल्यूलर जेल की हाई सिक्युरिटी जेल की तरह है. इस जेल में दुर्दांत कैदियों को रखा जाएगा. इसकी सुरक्षा अभेद्य रहेगी तो एक कैदी दूसरे कैदी का चेहरा तक नहीं देख पाएंगे. वहीं इस जेल में सभी को अलग-अलग सेल में रखा जाएगा. इस जेल में सभी तरह के एडवांस सिक्युरिटी सिस्टम लगे होंगे. सर्विलांस के लिए जहां हाई डेफिनेशन वाले सीसीटीवी कैमरा के साथ ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग, 5 जी जैमर, सेल सिस्टम जेल सहित AI बेस्ड सिक्युरिटी सिस्टम लगाए जाएंगे.

हजारीबाग हाई सिक्योरिटी जेल पोर्ट ब्लेयर के सेल्यूलर जेल की तर्ज पर AI बेस्ड सुरक्षा के साथ जुलाई तक तैयार होगी, देशभर के अपराधी रहेंगे.
हजारीबाग की जेल क्यों है सबसे खास
पोर्ट ब्लेयर के सेल्यूलर जेल की तर्ज पर तैयार हो रहा हजारीबाग स्थित हाई सिक्योरिटी जेल. देश भर के कुख्यात अपराधी इस जेल में रहेंगे. आइसोलेशन में रहेंगे कैदी, एक कैदी दूसरे कैदी को देख तक नहीं पाएंगे. सर्विलांस के लिए जहां हाई डेफिनेशन वाले सीसीटीवी कैमरा के साथ ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग, 5 जी जैमर, सेल सिस्टम जेल सहित AI बेस्ड सिक्योरिटी सिस्टम लगाए जाएंगे. 98 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा जेल. भारत सरकार के द्वारा बनाया जा रहा जेल. जुलाई के अंत तक जेल बनकर हो जाएगा तैयार. देश भर में 6 जगहों पर तैयार हो रहा हाई सिक्युरिटी जेल.
हाई-रिस्क कैदी, हाई-टेक जेल
जेल आईजी सुदर्शन मंडल के मुताबिक जुलाई के अंत तक यह हाई सिक्योरिटी जेल पूरी तरह तैयार हो जाएगी. पिछले दिनों झारखंड की डीजीपी भी इस जेल का मुआयना करने आई थी और इस जेल के निर्माण की जानकारी ली थी. बता दें कि इस जेल में न सिर्फ झारखंड बल्कि देश भर के मोस्टवांटेड क्रिमिनल को रखा जाएगा. ऐसे में जेल की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जिस कारण जेल की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है. कैदियों के लिए भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी इस जेल में रहेगी.
देशभर के गैंगस्टर होंगे कैद
जानकारी के अनुसार, इस जेल में झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर के मोस्टवांटेड और हाई-रिस्क अपराधियों को रखा जाएगा. ऐसे में यह जेल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. तकनीक, आइसोलेशन और अभेद्य सुरक्षा के साथ यह जेल आने वाले समय में हाई-रिस्क कैदियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बनेगी.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.