Hazaribagh DPL Cricket Tournament : हजारीबाग में डॉल्फिनोज प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर डॉट बॉल पर एक पौधे लगाए जाएंगे.
200 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
डीपीएल यानि डॉल्फिनोज प्रीमियर लीग सीजन-2 की शुरुआत 18 जनवरी से होगी. यह टूर्नामेंट करीब एक महीने तक चलेगा. आयोजकों ने बताया कि डीपीएल केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है. बल्कि इसका उद्देश्य हजारीबाग के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने की दिशा में काम करना है. इस लीग में अब तक 9 फ्रेंचाइजी टीमों ने पंजीकरण कराया है. जहां 200 से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं.
11 जनवरी को खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. ठीक उसी तरह जैसे आईपीएल में होता है. खिलाड़ियों का ऑक्शन 11 जनवरी को शाम 4 बजे डॉल्फिनोज रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा. ऑक्शन के बाद हर टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. इससे खिलाड़ियों को पेशेवर माहौल में खेलने का अनुभव मिलेगा और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
डीपीएल का सबसे खास पहलू पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान जितनी भी डॉट बॉल फेंकी जाएंगी, उतने ही पौधे हजारीबाग के अलग-अलग इलाकों में लगाए जाएंगे. केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली जाएगी.
मैन ऑफ द सीरीज होगी रॉयल एनफील्ड-350
उन्होंने आगे बताया कि खेल के माध्यम से दिया गया यह संदेश लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने में मदद करेगा. वहीं, खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए टूर्नामेंट में कई पुरस्कार भी रखे गए हैं. मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर और मैन ऑफ द सीरीज जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे. मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को रॉयल एनफील्ड-350 बाइक दी जाएगी, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को स्कूटी दी जाएगी. जो युवाओं के लिए बड़ा आकर्षण है. इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपहार और सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे.
हजारीबाग जैसे छोटे शहर में आईपीएल की तर्ज पर इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और वे आगे जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना देख सकेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.