परीक्षा देकर बाहर आए रवि कुमार ने बताया कि इस बार का पेपर कुल मिलाकर बेहद आसान था. उन्होंने कहा कि केवल कथन और कारण वाले प्रश्न थोड़े परेशान करने वाले थे, जबकि सीडीपी (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) का हिस्सा सबसे आसान रहा.
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.जिससे परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो लोकल 18 उनसे बातचीत कर पेपर के स्तर, समय प्रबंधन और प्रश्नों की कठिनाई को लेकर उनकी प्रतिक्रियाएं जानने की कोशिश की. अधिकतर अभ्यर्थियों ने परीक्षा को आसान बताया और अच्छे अंकों की उम्मीद जताई.
पेपर कुल मिलाकर बेहद आसान
परीक्षा देकर बाहर आए रवि कुमार ने बताया कि इस बार का पेपर कुल मिलाकर बेहद आसान था. उन्होंने कहा कि केवल कथन और कारण वाले प्रश्न थोड़े परेशान करने वाले थे, जबकि सीडीपी (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र) का हिस्सा सबसे आसान रहा. यह उनका दूसरा प्रयास था. उन्हें उम्मीद है कि इस बार 100 से अधिक अंक प्राप्त होंगे और वे परीक्षा में सफल होंगे. वहीं, आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, हालांकि उनके अनुसार जितनी तैयारी थी, पेपर उससे भी आसान स्तर का आया. 110 से 120 अंक आसानी से आ सकते हैं और इस बार परीक्षा क्लियर करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा.
रविवार को पहली पाली में पेपर-2 की परीक्षा आयोजित
परीक्षा को लेकर महिला अभ्यर्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. परीक्षा देने पहुंची दीपा कुमारी ने बताया कि उन्हें सामाजिक विज्ञान और सीडीपी के कुछ प्रश्नों में परेशानी हुई, लेकिन इसके बावजूद वह आश्वस्त हैं कि परीक्षा में सफल हो जाएंगी.हजारीबाग के रहने वाले संजय कुमार ने भी पेपर को संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा कि कुछ प्रश्नों में थोड़ी उलझन जरूर हुई, लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान था और जनरल कैटेगरी से 100 से अधिक अंक लाकर वे क्वालीफाई कर जाएंगे. वहीं, बरकट्ठा प्रखंड से परीक्षा देने आए श्याम किशोर पांडे ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था. वे वर्तमान में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन बिहार में शिक्षक बहाली के लिए CTET परीक्षा दे रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार वे परीक्षा में सफल होंगे.
CTET परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
हजारीबाग जिले में CTET परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि इस बार का पेपर अधिकांश परीक्षार्थियों को आसान लगा और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के सफल होने की उम्मीद जताई जा रही है. अब सभी अभ्यर्थियों की नजरें परीक्षा परिणाम पर टिकी हैं जो उनके शिक्षक बनने के सपने को साकार करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.