भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में नीतीश कुमार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नवीन के इस अहम दायित्व संभालने के बाद न सिर्फ बिहार, बल्कि झारखंड भाजपा संगठन में भी आगामी दिनों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
नितिन नबीन को संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में कुशल नेता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उनके अनुभव का लाभ झारखंड भाजपा को भी मिल सकता है, जहां पार्टी फिलहाल सत्ता से बाहर है। झारखंड में संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और गुटबाजी को दूर करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
रणनीतिक मजबूती मिलने की संभावना
भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य झारखंड में संगठन को नए सिरे से खड़ा करना और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए पार्टी ने एक अनुभवी और संगठनात्मक क्षमता वाले नेता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी पार्टी को रणनीतिक मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Nitin Nabin : जेपी नड्डा की राह पर भाजपा नितिन नवीन को लेकर जाएगी? कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की असल वजह जानें
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नितिन नबीन ने झारखंड के कई जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया था और केंद्रीय नेतृत्व का संदेश सीधे जमीनी स्तर तक पहुंचाया था। उनके इस अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति में झारखंड को विशेष प्राथमिकता दी जा सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.