हरियाणा के युवाओं पर चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाने में पुलिस ने शांति भंग करने का केस दर्ज किया है। होली पर प्रदेश के 17 युवाओं को नोटिस मिला है। जिसमें उन्हें 11 मार्च को पेश होने की बात लिखी गई है। नोटिस मिलने के बाद युवाओं की टेंशन बढ़ गई है। बजट सत्र शुरू पहले ही दिन HPSC कैंडिडेट्स ने हरियाणा विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया था। जब वे घेराव के लिए पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस स्टैंड पर रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और कैंडिडेट्स के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस कैंडिडेट्स को बस में बैठाकर अपने साथ ले गई। 35 प्रतिशत क्राइटेरिया का विरोध बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा इंग्लिश विषय की इस भर्ती में कुल 2143 कैंडिडेट्स में से केवल 151 ही पास हुए हैं, जबकि भर्ती के लिए 613 पद निर्धारित हैं। कैंडिडेट के 10 प्रतिशत और पदों के 25 प्रतिशत युवा भी क्वालिफाई नहीं होने पर अब इसके पैटर्न पर सवाल उठाए जा रहे हैं। HPSC ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में 35 प्रतिशत अंक का क्राइटेरिया बनाया है, जिसका युवा अब विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस भी कर चुकी प्रदर्शन हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस ने भी HPSC के खिलाफ 17 फरवरी को प्रदर्शन किया था। जिसमें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा व वरूण मुलाना शामिल हुए थे। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में दीपेंद्र हुड्डा ने बेरिकेडस फांदा था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.