हरियाणा-यूपी बॉर्डर के नजदीक गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक गैस प्लांट गुढा की तरफ जा रहा था। आग कैबिन से शुरू हुई और देखते ही देखते फैल गई। गनीमत रही कि ट्रक में रखे सभी सिलेंडर खाली थे, नहीं तो बड़ा धमाका हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। बॉर्डर पर पहुंचते ही उठने लगा धुआं
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ट्रक 360 खाली सिलेंडर लेकर करनाल की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक यूपी-हरियाणा सीमा के पास पहुंचा तो अचानक उसके कैबिन से धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत हालात को समझा और ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। वह कूदकर बाहर निकला और अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कैबिन आग की लपटों में घिर गया। खाली सिलेंडर होने से टला बड़ा हादसा
ट्रक में लदे 360 सिलेंडर रिफिल के लिए कोहंड गैस प्लांट ले जाए जा रहे थे। ड्राइवर टिनू ने बताया कि अगर आग पीछे तक पहुंच जाती तो सिलेंडरों में भी आग लग सकती थी। खाली सिलेंडरों में भी थोड़ी गैस बची रहती है, जिससे बड़ा विस्फोट हो सकता था। आसपास के क्षेत्र में आग की वजह से हड़कंप मच गया और लोग दूर हट गए। हरियाणा और यूपी की दमकल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। करनाल और उत्तर प्रदेश दोनों जगह से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण
ड्राइवर टिनू के अनुसार कैबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। इस हादसे में ट्रक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.