विधानसभा में बात करते कांग्रेस इंचार्ज बीके हरिप्रसाद और सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा में वोटों की गिनती चल रही है। शाम को भाजपा ने ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल और टोहाना के विधायक परमवीर सिंह के वोटों में सीक्रेटी लीक होने की शिकायत की, जबकि कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के
सूत्रों के मुताबिक, जांच में चुनाव आयोग ने कांग्रेस MLA परमवीर सिंह का वोट रद्द कर दिया, जबकि अनिल विज और भरत सिंह बेनीवाल के वोट वैलिड माने। हालांकि, चुनाव आयोग का अभी तक इस पर कोई बयान भी सामने नहीं आया है।
90 सीटों वाली विधानसभा में 88 विधायकों ने वोट डाले। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे।
संख्याबल के हिसाब से BJP कैंडिडेट संजय भाटिया तथा कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के पास जीत के लिए जरूरी आंकड़ा है। क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द होने की स्थिति में ही भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल दूसरी सीट निकाल सकते हैं।
वोट रद्द होने वाले परमवीर सिंह 3 बार विधायक बने
परमवीर सिंह टोहाना से कांग्रेस विधायक हैं। उनके पिता हरपाल सिंह कांग्रेस के एक कद्दावर नेता थे और टोहाना से 5 बार विधायक रहे। परमवीर सिंह खुद भी टोहाना से कांग्रेस के टिकट पर 5 बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें से उन्होंने 3 बार जीत हासिल की है। उन्होंने पहली बार 2005 में विधायक बनकर राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 2009 में वे दूसरी बार टोहाना से जीते और तत्कालीन हुड्डा सरकार में कृषि मंत्री बने।
हालांकि, 2014 और 2019 में उन्हें टोहाना से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2024 में उन्होंने फिर से जीत हासिल कर तीसरी बार विधायक बने। परमवीर सिंह के छोटे भाई, रणधीर सिंह फतेहाबाद में कांग्रेस के 11 साल तक जिलाध्यक्ष रहे हैं। वे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गुट में माने जाते थे, लेकिन आजकल सांसद कुमारी सैलजा के खेमे में गिने जाते हैं।
काउंटिंग में देरी पर खड़गे का चुनाव आयोग को लेटर
काउंटिंग में देरी होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग का लेटर लिखा था। उन्होंने कहा- हरियाणा में जो राज्यसभा का चुनाव चल रहा है, उसमें कोई गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहा है। हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग तुरंत इसे रोके। सही वोटों को गलत न ठहराया जाए, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि कोई चुनाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के रोचक मोमेंट्स, PHOTOS:व्हीलचेयर पर विज, इलियास सहारा लेकर पहुंचे, CM के सचिव संग दिखीं कांग्रेस MLA; विनेश को लाए हुड्डा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव के दिन कैबिनेट मंत्री अनिल विज व्हीलचेयर पर वोटिंग करने पहुंचे। वहीं पुन्हाना से कांग्रेस एमएलए मोहम्मद इलियास दो साथियों का सहारा लेकर वोटिंग करने आए। हुड्डा अपनी गाड़ी में सैलजा के करीबी चंद्रमोहन को साथ लाए। दीपेंद्र हुड्डा बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स और विनेश फोगाट को लेकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.