हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती। फाइल फोटो
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के पीएमटी और पीएसटी की डेट को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का एक और नोटिस वायरल हुआ। इस बार का नोटिस खुद आयोग के चेयरमैन ने सही ठहराया। नोटिस अनुसार खेल विभाग से पंचकूला स्टेडियम का बॉस्केटबाल
सोशल मीडिया पर वायरल लेटर अनुसार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने खेल विभाग निदेशक से पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम बॉस्केटबाल और वॉलीबाल हॉल की डिमांड कर दी है। पत्र के अनुसार एक मार्च से 31 मई तक के लिए रिजर्व रखने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि आयोग फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट आयोजित करेगा, जिसके लिए इसकी आवश्यकता रहेगी।
HSSC की फेसबुक पोस्ट में क्या…
आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर PMT को लेकर एक लेटर वायरल हुआ है। जिसके बाद कई अभ्यर्थियों ने कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल लेटर के वैधता को लेकर प्रश्न पूछे जिसपर आप सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाता है कि वायरल लेटर सही है और आयोग बहुत जल्द हरियाणा पुलिस कांस्टेबल का PMT और PST आयोजित कराने जा रहा है, जिसे लेकर आयोग द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में है।
पीएमटी और पीएसटी को लेकर बहुत जल्द ही आप सभी को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी। आप सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन की फेसबुक पोस्ट।
3 लाख युवाओं ने किया अप्लाई
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.