हांसी के गांव गढ़ी के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
बास क्षेत्र में गांव गढ़ी के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दूध विक्रेता प्रदीप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हिसार रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस न
गांव गढ़ी निवासी 27 वर्षीय प्रदीप अपने भाई अनिल के साथ दूध बेचने का काम करता है। अनिल एक निजी स्कूल में पढ़ाता भी है। दोनों भाई शाम को सोरखी, कूंगड़ और भैनी जैसे आसपास के गांवों से दूध इकट्ठा करते हैं और सुबह हांसी शहर में बेचते हैं।
यह घटना 30 दिसंबर को हुई जब प्रदीप और अनिल अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर दूध लेकर गांव गढ़ी लौट रहे थे। अब पुलिस ने घायल प्रदीप का बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। फाइल फोटो
महम की ओर से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर
प्रदीप अपनी मोटरसाइकिल पर आगे था और अनिल उसके पीछे चल रहा था। जब वे डेरा कैंटीन के पास पहुंचे तो महम की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने प्रदीप की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप उछलकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक तुरंत वाहन सहित मौके से फरार हो गया। अनिल ने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल रोकी और घायल भाई को संभाला। वह पहले उसे हांसी के एक निजी अस्पताल ले गया। प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
कल सोरखी पुलिस चौकी ने बयान लिया
डॉक्टरों के अनुसार, प्रदीप के दाहिने कूल्हे, दाहिने हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका ऑपरेशन होना है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, घायल प्रदीप शुरुआत में बयान देने की स्थिति में नहीं था और 2 जनवरी तक उसे ‘बयान के लिए अयोग्य’ घोषित किया गया था।
इसके बाद 3 जनवरी को अनिल ने पुलिस चौकी सोरखी में उपस्थित होकर लिखित बयान दर्ज कराया। पुलिस ने अनिल के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281 व 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.