सिटी थाना के सामने मल्टी स्टोरी पार्किंग की जगह और पार्किंग का नक्शा।
हरियाणा के हिसार शहर में सिटी थाना के सामने प्रस्तावित मल्टी स्टोरी पार्किंग को बनाने की मंजूरी मिल गई है। वीरवार को मुख्यालय में चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान हिसार के निगमायुक्त नीरज भी उपस्थ
निगमायुक्त नीरज ने बताया कि तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के घोषणा की थी। इस दौरान मल्टी स्टोरी पार्किंग को लेकर हर प्रकार की कार्य किए गए है। उन्होंने बताया कि यह जमीन जीएलएफ की है जो लगभग 2 एकड़ 1 कनाल 12 मरले है जोकि नगर निगम ने लगभग 15 करोड़ रुपए में हस्तांतरित हुई है।
निगमायुक्त ने बताया कि मल्टी स्टोरी पार्किंग पीपीपी मोड के तहत एजेंसी को 99 साल के पट्टे पर दी जाएगी, जिसमें 3 बेसमेंट होगी और इसके अलावा भूतल पर एक कम्युनिटी हॉल जोकि 1 हजार 25 वर्ग मीटर का होगा ये सभी नगर निगम के पास रहेगा जिसका इस्तेमाल नगर निगम करेगा। इसके अलावा बाकी क्षेत्र एजेंसी के पास होगा। जबकि ऊपर की तीन मंजिलों का इस्तेमाल एजेंसी करेंगी।
हिसार में बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग का मैप।
एनआईटी कुरुक्षेत्र ने तैयार किया डिजाइन निगमायुक्त ने बताया कि इसका डिजाइन राष्ट्रीय औद्योगिक संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र ने तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 167 करोड़ रुपए आंकी गई जिसे की एजेंसी खर्च करेंगी, जिसमें लगभग 850 वाहनों की पार्किंग होगी। निगमायुक्त ने बताया कि यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें सुरक्षा के उच्च मानक, सीसीटीवी निगरानी आदि सुविधाएं शामिल होगी।
मेयर बोले-यह मील का पत्थर साबित होगी शहर में प्रस्तावित बहु-स्तरीय पार्किंग (मल्टी स्टोरी पार्किंग) परियोजना को मंजूरी मिलने पर मेयर प्रवीण पोपली ने इसे शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहरवासी और व्यापारी जिस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अब साकार होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि शहर का पुराना बाजार क्षेत्र वर्षों से यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या का सबसे अधिक असर स्थानीय व्यापारियों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों पर पड़ता है, लेकिन मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने के बाद इन सभी समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.