सोहना नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक तेजपाल तंवर।
गुरुग्राम जिले के सोहना में बुधवार शाम विधायक तेजपाल तंवर ने नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए कि परिषद की जिन भूमियों पर अवैध कब्जा है, उन्हें तत्काल मुक्त कराया जाए और उनकी विधिवत पै
विधायक ने शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समस्या शहर की व्यवस्था, यातायात और नागरिक सुविधाओं को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और ऐसे सभी निर्माणों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक तेजपाल तंवर।
लाल डोरे के प्रमाण पत्र वितरित किए
इस दौरान विधायक तेजपाल ने पात्र नागरिकों को लाल डोरे के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि इन प्रमाण पत्रों के मिलने से लोगों को अपनी संपत्ति से संबंधित वैधानिक अधिकार प्राप्त होंगे और अनावश्यक विवादों से राहत मिलेगी।

प्रमाण पत्र देते विधायक तेजपात तंवर।
ईमानदारी से कार्य करें अधिकारी
निरीक्षण और कार्यक्रम के दौरान ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजेंद्र बागड़ी, परिषद ईओ सुमन लता, एमई राजपाल सहित भाजपा के अन्य नेता और नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे शहर के विकास, स्वच्छता और सुव्यवस्था के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें, ताकि सोहना को एक व्यवस्थित और सुंदर नगर के रूप में विकसित किया जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.