फतेहाबाद में पड़ोसी के कमरे में नरमे की फसल में से बच्चों को निकालते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी से गायब हुए दो 14 साल के बच्चे पड़ोसी के घर में ही कमरे में रखी नरमे की फसल में छुपे हुए मिले हैं। पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से इन बच्चों को ढूंढा है। फिलहाल पुलिस बच्चों और पड़ोसी को साथ लेकर आई है
28 दिसंबर की शाम को हो गए थे गायब
जानकारी के अनुसार, गांव पीलीमंदोरी निवासी सुरेंद्र का बेटा विनय और आत्माराम का बेटा अक्षय कल 28 दिसंबर को शाम 6 बजे घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने इनकी काफी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी रात से ही इन बच्चों को ढूंढने के प्रयास में लगी हुई थी।
डॉग स्क्वॉयड टीम में शामिल कुत्ते को बच्चों के कपड़े सूंघाते पुलिसकर्मी।
डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंची पुलिस
सोमवार को पुलिस डॉग स्क्वॉयड के साथ इन बच्चों के घर पहुंची। यहां बच्चों के कपड़े डॉग स्क्वॉयड टीम के खोजी कुत्तों को सुंघाए गए। इन कपड़ों को सुंघने के बाद कुत्ते पड़ोसी के घर की ओर दौड़ पड़े। कुत्तों के साथ-साथ पुलिसकर्मी जाते रहे। कुत्ते उस कमरे में पहुंचे जहां एक कोने में नरमे की फसल की ढेरी लगी हुई थी।
एक बच्चा बाहर निकलते ही बोला-हमारी क्या गलती थी
जैसे ही पुलिस ने नरमे में ढूंढा तो दोनों बच्चे बाहर निकल पड़े। पुलिसकर्मी दोनों बच्चों को पुचकारते हुए बाहर लेकर आए। इनमें से एक बच्चे ने कहा कि हमारी क्या गलती थी। ना मैं साथ गया और ना ही कल खेत में गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कहा कि तुम्हारी कोई गलती नहीं। फिर पुलिसकर्मी उन्हें एक बार अपने साथ ले गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.