सीसीटीवी फुटेज में नजर आती चौक से टकराती हुई कार।
फतेहाबाद जिले के गांव कुलां में सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टोहाना से आ रही ऑल्टो कार कुलां में बेकाबू होकर चौक से टकरा गई। कार में सवार पांच लोगों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को आसपास के लोगों ने संभाला
परिजनों के अनुसार, कार में सवार होकर 5 लोग टोहाना के गांव हिम्मतपुरा से कुलां होते हुए अपने गांव दीवाना जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे एक बड़े वाहन की तेज रोशनी के कारण ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे कार सीधे कुलां में बने चौक से जा टकराई।
चौक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई ऑल्टो कार।
एक की टांग, दूसरे की बाजू में फ्रेक्चर
कार में सवार गुरजिंद्र सिंह (30) और मनदीप सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरजिंदर सिंह की टांग में फ्रैक्चर आया है, जबकि मनदीप सिंह की बाजू में फ्रैक्चर हुआ है। गाड़ी में सवार कुलवीर सिंह और दो अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी हैं।
परिजनों के अनुसार, गुरजिंद्र और मनदीप सिंह के जीजा कुलवीर सिंह का गांव हिम्मतपुरा में मकान निर्माणाधीन है। वहां काम करवाने के लिए गए हुए थे। कुलवीर सिंह इनको वापस छोड़ने आ रहे थे। कार को गुरजिंदर सिंह चला रहा था। वापस आते समय यह एक्सीडेंट हो गया।

एक्सीडेंट के बाद घायलों को संभालने दौड़ते आसपास के लोग।
दोनों घायलों का इलाज जारी
कुलां चौकी पुलिस के अनुसार, एक्सीडेंट के तुरंत बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टोहाना ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल गुरजिंद्र सिंह और मनदीप सिंह का इलाज जारी है, बाकी तीनों को छुट्टी दे दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.