AI से जनरेट की गई प्रतीकात्मक तस्वीर।
हरियाणा हायर एजुकेशन विभाग ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज परिसरों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। विभाग ने सड़कों और कैंपस में घूमने वाले आवारा कुत्तों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से सुप्रीम कोर्ट के आ
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
निदेशालय ने 25 नवंबर को सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश भेजा था, जिसमें आवारा कुत्तों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। अब विभाग ने इन संस्थानों से 10 बिंदुओं पर आधारित एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्रों की सुरक्षा के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।
हरियाणा हॉयर एजूकेशन निदेशालय के द्वारा जारी पत्र।
नोडल अधिकारी की जानकारी और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
निदेशालय ने संस्थानों से नोडल अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगी है। साथ ही पूछा गया है कि क्या मुख्य द्वार पर नोडल अधिकारी की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि क्या कैंपस को डॉग्स से सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री वॉल, फेंसिंग या अन्य सुरक्षा उपाय पूरे किए गए हैं।
छात्रों को जागरूक करने के निर्देश
विभाग ने यह भी जानना चाहा है कि क्या छात्रों को यह बताया गया है कि वे अपने आसपास डॉग्स दिखने पर किस प्रकार का व्यवहार करें। सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट भेजने में देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.