- कॉपी लिंक
बजट राशि की घोषणा होते ही टेबल को ‘कांगो’ (वाद्य यंत्र) की तरह बजाते हुए बड़खल विधायक धनेश अदलखा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (सोमवार) को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 के लिए ₹2,23,658.17 करोड़ का बड़ा बजट पेश कर रहे हैं। बजट भाषण के दौरान सदन का माहौल गुरुबाणी और संतों के दोहों से गूंजा। वहीं, बजट भाषण के दौरान भाजपा के विधायक और मंत्री काफी खुश दिखे। उनके कई मूवमेंट चर्चा का विषय बने।
उधर, मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के मूल सिद्धांत ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ (ईमानदारी से काम करो, नाम जपो और मिल-बांटकर छको) से की। इसके तुरंत बाद उन्होंने संत कबीर दास जी का प्रसिद्ध दोहा पढ़ा:

“काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगो कब।”

इस दोहे के माध्यम से उन्होंने विकास कार्यों में तत्परता दिखाने का संदेश दिया।
विधायक धनेश अदलखा का ‘कांगो’ स्टाइल में टेबल वादन
जैसे ही सीएम ने बजट राशि की घोषणा की, पूरे सदन में मेजें थपथपाने की आवाज गूंज उठी। इस दौरान बड़खल से विधायक धनेश अदलखा के उत्साह ने सबका ध्यान खींचा। वे दोनों हाथों से टेबल को किसी ‘कांगो’ (वाद्य यंत्र) की तरह बजाते नजर आए। टेबल बजाते हुए उनके हाव-भाव ऐसे थे मानो वे बैठे-बैठे ही नृत्य कर रहे हों।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा अन्य विधायकों को मेज थपथपाने के लिए कहते हुए।
‘बहुत बढ़िया, आप भी टेबल बजाओ’, शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया जोश
जब मुख्यमंत्री शिक्षा क्षेत्र के लिए नई घोषणाएं कर रहे थे, तो उनके ठीक पीछे बैठे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा काफी जोश में दिखाई दिए। वे बार-बार ‘बहुत बढ़िया’ बोलकर सीएम का उत्साह बढ़ा रहे थे और साथ ही अन्य विधायकों को भी इशारा कर रहे थे कि वे मेज थपथपाकर इन घोषणाओं का स्वागत करें।
————–
यह भी पढ़ें- हरियाणा CM ने ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किया:बोले- हांसी मॉडर्न जिला बनेगा, किसानों के लिए अलग से बिजली निगम की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
