हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन की कार्यवाही सुबह 11.00 बजे शुरू होगी- फाइल फोटो।
हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन का आज पहला दिन है। कांग्रेस पहले ही दिन वोट चोरी सहित कई मुद्दों को लेकर हमलावर दिखाई देगी। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। प्रश्नकाल के साथ ही सत्र शुरू होगा। इससे पहले CM नायब सैनी और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्
इस बार का विंटर सेशन छोटा रहेगा, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में सत्र दिन चलने पर फैसला किया गया। विपक्ष की प्लानिंग को देखते हुए सरकार ने भी विशेष रणनीति बनाई है। सदन में सीएम नायब सैनी हर मुद्दे पर फ्रंट फुट पर जवाब देते हुए नजर आएंगे।
हरियाणा में इस बार सेशन 6 महीने पहले बुलाया गया है। इसका खुलासा खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार ने सेशन बुलाया था, नियम के हिसाब से 6 महीने के बाद होता है दूसरा सेशन, यानी 26 फरवरी को होना था, लेकिन हमने फिर भी सेशन को बुला लिया है।
CM ने कहा, 2004 में कांग्रेस की सरकार के दौरान 2 दिन का सत्र हुआ था। 2007 में भी यही हुआ। इसके अलावा 2008, 2010, 2011, 2012 में सिर्फ 2 ही सेशन किए गए। जब हमारी सरकार आई तब 2017 के बाद सत्र को 4 दिन का किया गया है।
छह दिन पहले हरियाणा विधानसभा विंटर सेशन के लिए BAC गठित किया गया- फाइल फोटो।
किन मुद्दों को लेकर विपक्ष रहेगा हमलावर…
- वोट चोरी का मुद्दा सदन में गूंजेगा: विंटर सेशन में इस बार वोट चोरी का मुद्दा गूंजेगा। बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी को लेकर कई खुलासे किए, जिसके बाद कांग्रेस पूरे प्रदेश में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चला रही है। जिला स्तर पर पार्टी के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता सदन में सरकार को घेरते हुए दिखाई देंगे।
- काम रोको प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस: रोहतक और बहादुरगढ़ में 2 बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस, इनेलो और अन्य विपक्षी दलों के नेता लगातार इस घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। सरकार इस मामले में लगातार सफाई देने में लगी है। कांग्रेस इस मुद्दे को सदन में जोर शोर से उठाएगी। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि कांग्रेस काम रोको प्रस्ताव लाएगी।
- मंडियों में धान घोटाला: धान सीजन खरीद में मंडियों में करीब 80 करोड़ रुपए के धान घोटाले का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। कांग्रेस नेता लगातार इस मुद्दे को सार्वजनिक मंच पर उठा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन तो इस घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग कर चुकी है। ऐसे में सरकार को सदन में इस स्कैम को लेकर तैयारी पूरी करनी होगी।
- लॉ एंड ऑर्डर प्रमुख मुद्दा रहेगा: हरियाणा विधानसभा में लॉ एंड ऑर्डर प्रमुख मुद्दा रहने वाला है। लगातार लोगों को मिल रही धमकियां और मर्डर को लेकर कांग्रेस, INLD और जजपा सवाल उठा रही है। इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला ने हाईकोर्ट से जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है।
इस पर सरकार की यह है प्लानिंग विंटर सेशन को लेकर सरकार की ओर से भी प्लानिंग शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद इसे लेकर लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विधायकों की ओर से उठाए जाने वाले सभी सवालों के जवाब स्पष्ट होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अपने सहयोगी मंत्रियों से CM घोषणाओं और हो रहे विकास कार्यों की लिस्ट मांग ली है। इस पर 8 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में सीएम सैनी चर्चा करेंगे। इसके अलावा सेशन से पहले बीजेपी के द्वारा विधायक दल की मीटिंग भी बुला ली गई है। इस मीटिंग में विपक्ष की हर प्लानिंग को लेकर तैयारी की जाएगी।

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा।
2 वजहों से हंगामेदार रहेगा विंटर सेशन…
एक साल बाद कांग्रेस CLP लीडर के साथ दिखेगी हरियाणा विधानसभा के हंगामेदार रहने की पहली वजह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। दरअसल, कांग्रेस ने अब अपने नेता प्रतिपक्ष पद पर पूर्व सीएम हुड्डा का ऐलान कर दिया है। इस बाद सदन में कांग्रेस के सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष के साथ दिखाई देंगे। इससे पहले सरकार सदन में बिना नेता के कांग्रेस विधायकों को घेरते हुए नजर आती रही है।
INLD ने भी शुरू की तैयारी कांग्रेस के अलावा विधानसभा में INLD भी काफी एग्रेसिव रहेगी। हालांकि, सदन में इनके दो ही विधायक अर्जुन और आदित्य चौटाला हैं, लेकिन सदन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला लगातार सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर तीखे हमले कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रदेश में अपने संगठन को लेकर दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.