गंगा में अपनी माता प्रेम कौर की अस्थियों का विसर्जन करते विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सोमवार को अपनी माता प्रेम कौर कल्याण की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। गंगा तट पर पंडितों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ पूजा की गई और मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने
बता दें 87 वर्षीय प्रेम कौर कल्याण का शुक्रवार रात को निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
अपनी माता प्रेम कौर की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष।
पैतृक गांव में किया गया था अंतिम संस्कार प्रेम कौर की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। करीब 17 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बीते शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई और रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उस समय हरविंद्र कल्याण चंडीगढ़ में थे। माता के निधन की सूचना मिलते ही वे तुरंत करनाल के कुटेल स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। गांव के ही श्मशान घाट में ही प्रेम कौर का अंतिम संस्कार किया गया था। हरविंद्र कल्याण ने भाई देवेंद्र सिंह और समर सिंह के साथ मिलकर मुखाग्नि दी थी।

गंगा में अनलह मां की अस्थियों का अस्थि विसर्जन करते विधानसभा अध्यक्ष।
राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने जताया शोक अंतिम संस्कार के समय परिवार और रिश्तेदार मौजूद रहे और वातावरण बेहद भावुक हो गया था। प्रेम कौर कल्याण के निधन के बाद कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कल्याण फार्म हाउस पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की थी।

गंगा घाट पर पुजा अर्चना करते विधानसभा अध्यक्ष।
अब जानिए कौन हैं हरविंद्र कल्याण….
- 2014 में पहली बार विधायक बने : हरविंद्र कल्याण ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा कांग्रेस से की। 2009 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2014 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और घरौंडा से पहली बार विधायक चुने गए। 2015 से 2019 तक वे हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के चेयरमैन रहे।
- 2024 में विधानसभा स्पीकर बने : 2019 में वे दूसरी बार घरौंडा से विधानसभा चुनाव जीते। 2024 में उन्होंने तीसरी बार घरौंडा से विधानसभा चुनाव जीता और अक्टूबर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया, जिसके बाद वे सर्वसम्मति से 18वें स्पीकर चुने गए।
- भाई देवेंद्र सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त: उनके भाई देवेंद्र सिंह कल्याण भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। उन्हें 2025 में हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया। इसके अलावा, हरविंद्र कल्याण सार्वजनिक लेखा समिति और अनुमानों की समिति के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वे कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।

——————— ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की मां का निधन:कई दिन से बीमार थीं, करनाल में हरविंद्र कल्याण ने भाइयों संग मिलकर मुखाग्नि दी

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष की थीं। उनकी तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। करीब 15 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.