UP News: कंदवा के बरहनी ब्लॉक के तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से हरिपुर तक नए संपर्क मार्ग का 45 लाख रुपये से नवनिर्माण किया जा रहा है। इससे क्षतिग्रस्त खड़ंजे के मार्ग से आवागमन कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त इस एक किमी मार्ग का निर्माण सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की विधायक निधि से हो रहा है। मार्ग पर गिट्टी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। मार्ग बन जाने से तीन गांवों के दो हजार से अधिक लोगों को आवागमन में फायदा होगा।
हरिपुर, मचवा और औरइया गांव को तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग से जोड़ने के लिए 10 वर्ष पूर्व खड़ंजे की सड़क बनवाई गई थी। समय के साथ सड़क क्षतिग्रस्त होती गई। पिछले पांच वर्ष से मार्ग पर बिछे खड़ंजे गायब हो गए हैं। अब केवल कच्ची सड़क ही बची है। ग्रामीण काफी दिनों से यहां पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.