Uttarakhand Weather Update: गुरुवार को पांच पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर या से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकेगी तो वहीं राज्य के निचले इलाकों पौड़ी, देहरादून और अल्मोड़ा में हल्की से हल्की बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.
किन-किन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी
गुरुवार को पांच पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर या से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकेगी तो वहीं राज्य के निचले इलाकों पौड़ी, देहरादून और अल्मोड़ा में हल्की से हल्की बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. राज्य के अन्य जिलों नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार आदि जिलों में मौसम साफ रहेगा. लेकिन दिन में निकलने वाली धूप में तीखापन यानी गर्माहट कम रहेगी.
कई जिलों में 13 मार्च से बदल जाएगा मौसम
पिछले तीन दिनों से लगातार उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले हिमालय इलाकों में मौसम खराब बना हुआ था लेकिन आज मौसम खराब रहने का सिलसिला राज्य के निचले इलाकों तक पहुंच गया है. इन पांच जिलों के अलावा उत्तराखंड में आज अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी में गर्जन के साथ बिजली चमकने और हल्की बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है. वहीं राज्य के तीन निचले इलाकों में खराब मौसम केवल आज तक ही रहने वाला है. यानी आने वाले कल 13 मार्च शुक्रवार को केवल पांच पहाड़ी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है.
अभी ट्रैकिंग करने से हो सकते हैं बीमार
पहाड़ों पर ट्रैकिंग या अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों को मौसम की इस चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा पर विचार करने की जरूरत है. पहाड़ों पर पिछले 5 दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण रास्ते फिसलन भरे रहेंगे. इस मौसम में पहाड़ों पर घूमने का प्लान आपकी सेहत पर प्रभाव डालेगा. क्योंकि बारिश, बर्फबारी के कारण इस मौसम में पहाड़ों से चलने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में बुखार, सर्दी जुखाम, वायरल का कारण बनेगी.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.