Haridwar News: हरिद्वार पर्यटकों के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है, जहां एक से बढ़कर एक अनोखी चीजें मिलती है. हरिद्वार हर की पौड़ी पर लगने वाले बाजारों में बहुत से अलग और यूनिक सामान मिलते हैं जो बेहद आकर्षक होते हैं. ऐसे ही हरिद्वार में एक व्यक्ति पिछले 10 सालों से रंग-बिरंगे धागों से नाम वाला ब्रेसलेट बना कर देता है, जिसका दाम भी काफी कम है.
इसकी जानकारी करने के लिए हमने हर की पौड़ी के पास स्थित हाथी पुल पर एक दुकानदार से बातचीत की, जो रंग-बिरंगे धागों से एक यूनिक ब्रेसलेट बना रहे थे. दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले 10 सालों से रंग-बिरंगे धागों से ब्रेसलेट बनाने का काम कर रहे हैं. वह एक दिन में करीब 45 से 50 ब्रेसलेट बनाकर लोगों को देते हैं, जो उन्हें काफी पसंद आता है. इस ब्रेसलेट में उनका नाम अंग्रेजी अक्षर लिखा जाता है. एक ब्रेसलेट में करीब 9 से 10 अक्षर आते हैं, जिसका दाम 30 रुपए है और यह ब्रेसलेट मात्र 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.
लोगों ने बताई ब्रेसलेट की खासियत
दुकान पर अपने नाम का ब्रेसलेट बनवा रहे कुछ युवाओं से हमने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वह हरिद्वार गंगा आरती देखने आए थे. उन्हें हरिद्वार में रंग-बिरंगे धागों की यह ब्रेसलेट काफी अनोखी लगी. उत्तराखंड के जौनसार से आई आंचल चौहान बताती हैं कि वह अपने दोस्तों के साथ हर की पौड़ी पर घूमने आई थी. उन्हें यहां घूमकर काफी अच्छा लगा और उसके बाद उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति काफी अलग तरीके से बैंड्स बना रहा है, जो काफी अलग और अनोखा है. नैनीताल के रहने वाले भावेश कुकरेती बताते हैं कि हर की पौड़ी पर गंगा आरती देखने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के लिए रंग-बिरंगे धागों से ब्रेसलेट बनवाए, जिन पर उन्होंने वह नाम लिखवाया, जिससे वह एक-दूसरे को बुलाते हैं. यह ब्रेसलेट काफी अलग है.
एक-दूसरे के नाम का बनवाया ब्रेसलेट
नैनीताल से हरिद्वार अपने दोस्तों संग घूमने आई गुंजन बताती हैं कि हर की पौड़ी पर गंगा आरती के बाद जब वह बाजार में घूम रहे थे तो उन्हें रंग-बिरंगे धागों से यह ब्रेसलेट काफी अनोखा लगा. उन्होंने अपने दोस्त और उनके दोस्त ने उनके लिए वह ब्रेसलेट बनवाया, जिस नाम से वह एक दूसरे को बुलाते हैं. उन्हें यह कारीगरी का काम काफी अच्छा लगा, जिससे ब्रेसलेट तैयार करने वाले महज 1 से 2 मिनट में तैयार कर देते हैं. हरिद्वार में यह ब्रेसलेट काफी अनोखी है. वह आगे बताती हैं कि उन्हें उनके दोस्त गुड्डी नाम से बुलाते हैं, इसलिए उन्होंने अपने हाथ में गुड्डी नाम का ब्रेसलेट पहना है, जो काफी अनोखा है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.