इस दौरान मीडिया में वायरल तस्वीरों को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही थीं. दरअसल जो मीडिया में जो फोटो सामने आई थी, वह अस्थि विसर्जन की नहीं बल्कि पीलीभीत हाउस की थी, जहां परिवार ने अस्थि विसर्जन के बाद गंगा स्नान किया था.
अस्थि विसर्जन को रखा गया पूरी तरह गोपनीय
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां कहां विसर्जित की गईं और पूरा क्रम कैसे हुआ, इसकी जानकारी उनके तीर्थ पुरोहित संदीप क्षोत्रिय ने साझा की. उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को ही सनी देओल और बॉबी देओल अपने बेटों के साथ चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार पहुंच गए थे. परिवार ने भीड़भाड़ से बचने और गोपनीयता बनाए रखने के लिए किसी को जानकारी नहीं होने दी. सभी ने पीलीभीत हाउस के निजी होटल में रात गुजारी थी.
हर की पौड़ी पर मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जन
3 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे धर्मेंद्र की अस्थियां हर की पौड़ी पर मंत्रों के उच्चारण के बीच विसर्जित की गईं. पुरोहित संदीप क्षोत्रिय ने बताया कि भीड़ से बचने के लिए सनी देओल के बेटे करण देओल और मामा के बेटे निजी वाहन से हर की पौड़ी पहुंचे. वहां शांति और विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया ताकि दिवंगत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो सके.
दरअसल, विसर्जन के बाद शुद्धि के लिए गंगा स्नान जरूरी होता है. हर की पौड़ी पर भीड़ हो सकती थी, इसलिए परिवार ने पीलीभीत हाउस के निजी घाट पर ही स्नान किया. वहां से स्नान करने के बाद सभी अपने कमरों में लौट आए. इसके बाद पुरोहितों ने उन्हें प्रसाद और गंगाजली भेंट की. गंगा स्नान और रस्में पूरी करने के बाद सभी लोग अपने घरों के लिए रवाना हो गए.
वायरल तस्वीरों की सच्चाई
बता दें कि मीडिया में जो तस्वीरें वायरल हो रही थीं, वे अस्थि विसर्जन की नहीं थीं बल्कि गंगा स्नान की थीं. जबकि अस्थि विसर्जन 3 दिसंबर की सुबह हर की पौड़ी पर शांत माहौल में मंत्रोच्चारण के साथ किया गया था. धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा में सनी देओल, बॉबी देओल, उनके बेटे, मामा के बेटे और परिवार के कुछ अन्य सदस्य शामिल थे. इस दौरान कोई महिला सदस्य मौजूद नहीं थी और पूरे कार्यक्रम में गोपनीयता रखी गई.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.