हरदोई जिले के पाली कस्बे में बरगद तिराहे पर स्थित मसूदी साइकिल स्टोर की दुकान में बुधवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। आग में दुकान में रखा सामान व नगदी जलकर राख हो गई। दुकान मालिक ने करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया है। मोहल्ला आविद नगर निवासी गुड्डू की बरगद तिराहे पर मसूदी साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। उसके पास की गली में ही गुड्डू का मकान भी है।
पड़ोस में ही परवेज सिद्दीकी की भी फर्नीचर की दुकान है। गुड्डू के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे जब वह नमाज के लिए उठे, तो उन्हें दुकान में लपटें उठती दिखी। तब उन्हें जानकारी हुई और तुरंत फायर ब्रिगेड की सूचना दी गई। फायर दो घंटे बाद करीब सात बजे मौके पर पहुंची। जब तक आस पड़ोस की मदद से लोगों ने नगर पंचायत के पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.