हरदोई जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन स्वीकृत कराने के नाम पर घूस लेने के मामले में सीबीआई की एसीबी शाखा ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। मंगलवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी हुई थी। अब सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा के फरार प्रबंधक पीयूष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मैनेजर और एजेंट का सांठगांठ उजागर सीबीआई की जांच में यह साफ हुआ है कि लोन पास करने के बदले 45 हजार रुपये की मांग बैंक प्रबंधक पीयूष कुमार ने ही की थी। इसके लिए उन्होंने बैंक के रिकवरी एजेंट और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को बिचौलिए के तौर पर इस्तेमाल किया था। पीड़िता सीमा देवी की गोपनीय शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और इस भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश कर दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.