हांसी स्थित जिला सचिवालय में समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ शिकायतें सुनते हुए।
हांसी स्थित जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश मामले पेंशन, आय प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से संबंधित थे। ढाणी पिरान निवासी कृष्ण ने पेंशन समस्या बताई, वहीं भाटला गांव की विमला आय संबंधी दिक्कत लेकर पहुंचीं। हांसी निवासी साधु राम और सुरेश कुमार ने भी आय से जुड़ी समस्याएं रखीं।
अमित ने वैवाहिक स्थिति (मेरिटल स्टेटस) से संबंधित जानकारी मांगी। रामपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश कुमारी, जमुना दास और शेर सिंह ने पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अतिरिक्त, विजय कुमार परिवार पहचान पत्र और ओमप्रकाश कुंभा पेंशन से जुड़ी समस्या लेकर शिविर में आए।
समय पर समाधान करने के आदेश
एसडीएम राजेश खोथ, सीएम सहायक सुशासक प्रतीक्षा सांगवान और तहसीलदार अनिल कुमार बिढ़ान ने सभी मामलों को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि आय सत्यापन के बाद जिन मामलों में पात्रता बनती है, उनकी पेंशन तुरंत तैयार की जाए। साथ ही, अन्य सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
दो दिन लगता है समाधान शिविर
गौरतलब है कि समाधान शिविर के तहत प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का समाधान करते हैं। इस व्यवस्था से लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे आम जनता में संतोष देखा जा रहा है। लोग अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निश्चिंत होकर शिविर में पहुंच रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.