हरियाणा के हांसी में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। जांच के दौरान आरोपी अनुराग को 27 फरवरी 2026 की रात लगभग 11:10 बजे अवैध हथियार की बरामदगी के लिए सुंदर नहर पुल के पास ले जाया गया। हथियार बरामदगी के प्रयास के दौरान आरोपी अनुराग ने अचानक स्पेशल स्टाफ टीम पर अवैध हथियार से फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने संयम और आत्मरक्षा का परिचय देते हुए जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी अनुराग के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.