हांसी नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए डोर-टू-डोर कचरा उठान का पांच साल का टेंडर जारी किया है। यह टेंडर कुरुक्षेत्र की एक कंपनी को मिला है। इस नई व्यवस्था के तहत शहर में कचरा उठाने के लिए 30 ऑटो टिपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग किया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद है। इसी क्रम में बुधवार को विधायक विनोद भयाना ने 10 ऑटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की सुविधा से शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और नागरिकों को कचरा निस्तारण में कोई परेशानी नहीं होगी।
12 करोड़ सफाई में होंगे खर्च नगर परिषद के अनुसार, इस व्यवस्था पर प्रतिदिन लगभग 19 लाख 94 हजार 480 रुपये का खर्च आएगा। पांच साल की अवधि में कुल 11 करोड़ 96 लाख 68 हजार 800 रुपए खर्च किए जाएंगे। सफाई कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ऑटो टिपरों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।
डोर-टू-डोर कचरा एकत्र किया जाएगा जिससे नगर परिषद के अधिकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उनकी गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे। नगर परिषद द्वारा कुल 30 ऑटो टिपर, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से शहर के प्रत्येक वार्ड से डोर-टू-डोर कचरा एकत्र किया जाएगा। कचरा फैलने की समस्या होगी समाप्त इससे सड़कों और गलियों में कचरा फैलने की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ, नगर परिषद के अध्यक्ष प्रवीण इलाहाबादी, वाइस चेयरमैन अनिल बंसल सहित कई पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के लागू होने से शहर को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.