हमीरपुर डिपो की एचआरटीसी बस में टिकट मांगने पर युवती ने कंडक्टर को थप्पड़ मारा, मामला पुलिस तक पहुंचा और राहुल कुमार के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया.
हमीरपुर डिपो की एचआरटीसी बस में य़ह घटना पेश आई है.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर डिपो की एचआरटीसी बस में य़ह घटना पेश आई है. हुआ यूं कि बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को थप्पड़ मार दिया. परिचालक ने निगम प्रबंधन को इसकी शिकायत दी है.
बताया जा रहा है कि बस घंघोट से हमीरपुर आ रही थी. नारा के पास परिचालक ने युवती से टिकट मांगा. हालांकि, युवती ने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे और उसे आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. इस पर परिचालक बार-बार टिकट के लिए मांग करता रहा. हालांकि, प्रतिक्रिया न मिलने पर जब उसने कथित तौर पर युवती का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके कंधे पर हाथ रखा तो युवती भड़क गई और उसने परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया.इसके चलते बस बीच रूट पर ही रुक गई.
परिचालक ने इसकी सूचना निगम प्रबंधन को दी. मौके पर निगम प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे. यात्रियों से भी इस घटना की जानकारी ली गई. इसके बाद मौके पर युवती के अभिभावकों को भी बुलाया गया और वो लड़की को अपने साथ ले गए. हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी. पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई. दोनों पक्षों में पुलिस थाना में आपसी समझौता हो गया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.