हल्द्वानी की इस नन्ही सी बच्ची ने कमाल कर दिखाया है. वो भी अपनी नॉलेज से. इस बच्ची ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि दुनिया की रिकॉर्ड वाली किताब में इसका नाम दर्ज हो गया है. अपनी मां की गोद में बैठ कर तोतली सी ज़ुबान में उनके सवालों के जवाब दे रही इस नन्हीं बच्ची ने अपनी नॉलेज से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
19 महीने की बच्ची ने बनाया रिकॉर्ड.
1 मिनट 40 सेकंड में 25 सवालों का जवाब
हल्द्वानी की इस नन्ही सी बच्ची ने कमाल कर दिखाया है. वो भी अपनी नॉलेज से. इस बच्ची ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि दुनिया की रिकॉर्ड वाली किताब में इसका नाम दर्ज हो गया है. अपनी मां की गोद में बैठ कर तोतली सी ज़ुबान में उनके सवालों के जवाब दे रही इस नन्हीं बच्ची ने अपनी नॉलेज से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बेबी मेहर कौर अब वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं. वो भी जनरल नॉलेज के 25 सवालों के जवाब महज 1 मिनट 40 सेकंड में देकर.
डॉक्टर परिवार में दौड़ी खुशी की लहर
महज एक साल सात महीने बेबी मेहर कौर दुनिया की सबसे कम उम्र की बच्ची हैं, जिनका नाम जनरल नॉलेज के वर्ल्ड रिकॉर्ड धारियों में दर्ज हो चुका है. बच्ची की इस उपलब्धि से उनके घर वाले बेहद खुश हैं. बच्ची के दादा इसका पूरा क्रेडिट बच्ची की मां यानी अपनी बहू को दे रहे हैं. खास बात ये है कि बेबी मेहर कौर के मम्मी-पापा से लेकर दादा जी तक हल्द्वानी शहर के नामी डॉक्टर हैं. ऐसे में ये डॉक्टर परिवार अपने घर ऐसी प्रतिभावान बच्ची को पाकर बेहद खुश है और इस रिकॉर्ड को हमेशा संजोकर रखना चाहता है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.