ग्वालियर में पुलिस मुखबिरी के शक के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी की उसकी पत्नी के सामने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद बाइक सवार, व्यापारी को बाइक पर बंधक बनाकर ले गए। भीड़ जमा होने पर बदमाशों ने कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया और धमका कर भाग गए। यह पूरी वारदात पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार की है। बाइक सवार युवकों को शक था कि उनके पिता की गिरफ्तारी में इस दुकानदार ने मुखबिरी की थी। बार-बार मारपीट करते हुए वह मुखबिरी का आरोप लगा रहे थे। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना स्थित शंकरपुर निवासी सोनू खान व्यापारी है। उसकी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक व ऑटो पार्ट्स की शॉप है। रविवार को वह सुबह 11.30 बजे पत्नी सोनी खान के साथ अपनी दुकान पर पहुंचे थे। इसी समय वहां पर पास ही रहने वाले अमीन खान, फरीद खान, जीशान खान बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे। तीनों ने गालियां देते हुए सोनू को दुकान से बाहर बुलाया और फिर उसे गालियां देना शुरू कर दिया जब गाली देने से मना किया तो अमीन और जीशान ने इसकी लात, हाथों से मारपीट कर दी। फरीद ने लोहे की रोड उठाकर उसे पीटा। जब उनका मन नहीं भरा तो सोनू को अपनी बाइक पर बिठाकर अपहरण कर ले गए। पर कुछ दूरी पर ले जाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए।
पिता की गिरफ्तारी पर था मुखबिरी का शक
मारपीट से सोनू के शरीर में कई जगह चोटे आई। बताया जा रहा है कि फरियादी सोनू पर हमला करने वाले तीनों युवकों को शक था कि पुलिस को मुखबिरी कर उनके पिता को गिरफ्तार कराया है। पुलिस उनके पिता का गिरफ्तारी वारंट था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उनको पता चला था कि पिता की गिरफ्तारी में सोनू का हाथ था। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर बाइक सवार तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीएसपी ग्वालितयर कृष्णपाल सिंह का कहना है- बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद बदमाश युवकों ने बाइक पर बिठाकर उसका अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। पर वह सफल नहीं हो सके हैं। बदमाशों ने मुखबिरी के शक में मारपीट की है। ऐसा फरियादी का कहना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.