गुरुग्राम में ठगी के आरोपी को लेकर जाते हुए पुलिस कर्मी।
गुरुग्राम पुलिस ने एयर टिकट और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर एक कंपनी बनाकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
कंपनी के नाम पर की गई ठगी सेक्टर-53 थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने एक कंपनी के माध्यम से एयर टिकट और एक सप्ताह का टूर पैकेज बुक कराया था। कंपनी ने पैसे लेने के बावजूद न तो टिकट बुक की और न ही रकम वापस की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बुजुर्ग संदीप।
62 वर्षीय आरोपी संदीप गिरफ्तार करीब पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने 62 वर्षीय संदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर एक फर्जी कंपनी बनाई थी, जिसके जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई।
पांच दर्जन से अधिक लोग बने शिकार जांच के दौरान कई अन्य शिकायतकर्ता भी सामने आए हैं, जिनकी शिकायतों को इसी केस में जोड़ा जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि इस धोखाधड़ी में लाखों रुपए का फ्रॉड हुआ है। अब तक पांच दर्जन से अधिक पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है, जिनसे करीब 8 लाख रुपए की ठगी की पुष्टि हुई है।
तकनीकी जांच जारी, और खुलासे की उम्मीद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की तकनीकी जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.