हादसे के बाद ट्रक के नीचे फंसा ऑटो।
गुरुग्राम जिले में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रविवार सुबह गुरुग्राम सोहना रोड पर सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो सोहना से गुरुग्राम की तरफ जा रहा था।
हादसे के समय ऑटो में दो लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर से ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में पानीपत निवासी अशोक कुमार और ऑटो ड्राइवर बिहार के मधुबनी निवासी वीरेंद्र कुमार शामिल है।
ऑटो में पड़े अशोक और वीरेंद्र, जिन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कंपनी में काम करता था अशोक
मूल रूप से पानीपत निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। सुबह वह ऑटो में सवार होकर गुरुग्राम के मारुति कुंज स्थित अपने आवास से कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान गुरुग्राम सोहना रोड के टिकरी एग्जिट प्वाइंट के पास ऑटो को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ऑटो 26 वर्षीय वीरेंद्र कुमार चला रहा था।
राहगीरों ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर लेकर आरोपी ट्रक की पहचान कर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.