गुरुग्राम में मोबाइल स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया है।पुलिसकर्मी आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद वापस थाने लेकर पहुंची थी। यहां स्नेचर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिसकर्मी उसके पीछे भी भागे, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। सेक्टर-29 थाने में हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मोबाइल स्नेचिंग के एक मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दिल्ली के गांव मांडी की शांति कॉलोनी के रहने वाले रवि (25) व उसके साथी भीम बस्ती निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया था। मोबाइल स्नेचिंग के केस में पकड़ा था आरोपियों के खिलाफ 25 फरवरी को मोबाइल स्नेचिंग का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। जब पुलिसकर्मी उसे अदालत से लेकर वापस थाने पहुंचे तो यहां रवि ने मौके का फायदा उठाया और थाने में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। नशा करने का आदी है
पुलिस के मुताबिक रवि नशा करने का आदी है और वह अपने साथी आदित्य के साथ मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता है। यह दिल्ली से बाइक पर गुरुग्राम आते हैं और यहां स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। पुलिस अभी इनसे पूछताछ शुरू कर पाती कि आरोपी रवि पुलिस गिरफ्त से निकल भागने में कामयाब हो गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दोबारा अरेस्ट कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.