गुरुग्राम के सेक्टर-37D में हुए ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक देसी कट्टा और 1.28 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह मामला तब सामने आया जब सेक्टर-37D स्थित रामा पार्क के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-10, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गुरुग्राम का रहने वाला था पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण सीन-ऑफ-क्राइम, डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से कराया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसी दौरान मृतक के बेटे ने लिखित शिकायत दी, जिसमें मृतक की पहचान संजय शर्मा (50), निवासी बसई इंक्लेव पार्ट-2, गुरुग्राम के रूप में हुई। कार से कैंटीन के लिए निकले थे शिकायत के अनुसार, संजय शर्मा 6 जनवरी को अपनी कार से सेक्टर-34 स्थित कैंटीन के लिए निकले थे। रामा पार्क, सेक्टर-37D के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी हत्या कर दी थी। इस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-10 में हत्या का केस दर्ज किया गया। दो आरोपी पहले गिरफ्तार इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा (56), निवासी गांव डहकोरा (रोहतक) और अनिल (48), निवासी गांव कंडोरा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। गुरुदत्त शर्मा को देहरादून से और अनिल को मुजफ्फरनगर से पकड़ा गया। रंजिश के चलते की हत्या पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुरुदत्त शर्मा और मृतक संजय शर्मा के बीच पुराने कारोबार का विवाद और रंजिश थी। इसी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने साजिश के तहत मृतक की रेकी करवाई। 6 जनवरी को उन्होंने संजय शर्मा की कार को टक्कर मारकर रोका और कार से उतरते ही गुरुदत्त शर्मा ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। मनविंदर चला रहा था कार जांच के दौरान पुलिस ने तीसरे आरोपी मनविंदर उर्फ मूली (34) निवासी गांव रामपुर आटा (नूंह) को आज सोहना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात के समय मृतक की कार को टक्कर मारने वाली कार मनविंदर चला रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक देसी कट्टा और 1.28 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.