दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बंधवाड़ी गांव में प्रदूषित पानी का कहर देखने को मिल रहा है और यहां का पानी प्रदूषित है बंधवाड़ी में बने कूड़े के पहाड़ से. गांव के लोगों का कहना है कि जब से यह कूड़े का पहाड़ यहां पर बना है तब से इसे रिसने वाला जहरीला पानी गांव के पानी को जहरीला बना रहा है.
कूड़े के पहाड़ों के बीच जहरीला तालाब
यही पानी अलग-अलग रास्तों से होकर गांव की तरफ पहुंचता है और गांव के ग्राउंडवाटर में मिक्स हो जाता है, जिसकी वजह से पानी इतना जहरीला है कि लोग बेहद परेशान हैं. कूड़े के पहाड़ के बीचों बीच जहरीले पानी का एक तालाब है और इस तालाब से होता हुआ पानी गांव तक पहुंचता है.
पत्नी कैंसर के चलते मर गई, खुद दिल की बीमारी से ग्रसित
बंधवाड़ी के रहने वाले तेजराम ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी पत्नी कैंसर से मर गई. तेजराम खुद दिल की बीमारी से ग्रसित हैं. तेजराम का कहना है कि यह सब कूड़े के पहाड़ से आ रहे जहरीले पानी की वजह से हुआ है. गांव में कैंसर के करीब 50 मरीज अभी भी मौजूद है और कैंसर कई मरीज मर भी चुके हैं. यही नहीं तेजराम ने बताया कि कैंसर जैसी बीमारी से लोग परेशान हैं. इस बारे में कोई बात भी नहीं करना चाहता. क्योंकि यह जानने के बाद गांव के युवक युवतियों के रिश्ते होने में बड़ी दिक्कत होती है.
कूड़े से केवल पानी नहीं हवा भी दूषित
घरों में लोग इसी पानी को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं. चाहे कपड़े धोने हो या फिर बर्तन इसी पानी का इस्तेमाल होता है और कुछ लोग इसे पीते भी हैं. गांव के सभी लोगों ने पानी की समस्या का एक ही कारण बताया वह है कूड़े का पहाड़ जिसे यहां गांव के लोग खत्ता कहते हैं. इतना ही नहीं न सिर्फ पानी से यहां पर समस्या है.
लोगों की मांग- हटाया जाए कूड़े का पहाड़
बल्कि गांव के लोगों ने बताया कि कूड़े के पहाड़ की वजह से जब हवा चलती है तो दूषित हवा भी उन्हें मिलती है. उसकी वजह से भी बीमारियां होती हैं. गांव के लोगों की मांग है कि यह कूड़े का पहाड़ हटाया जाए या फिर ऐसी व्यवस्था की जाए कि यहां का पानी साफ रहे.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.