पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि स्कूल से लौटने के बाद मुस्कान अपने छोटे भाई-बहनों के साथ खेल रही थी तभी उसकी मां ने उसे पढ़ने को कहा. इसके बाद शाम को जब मां काम पर चली गई तो मुस्कान ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया. जबकि उसके भाई-बहन अभी भी बाहर खेल रहे थे. थोड़ी देर बाद जब मुस्कान के भाई-बहन घर के कमरे में आए तो उन्होंने देखा की मुस्कान फंदे पर झूली हुई है.
घटना मंगलवार को हुई, जब 12 वर्षीय लड़की की मां घर से बाहर थी. पुलिस के अनुसार मुस्कान नया गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. उसके पिता मजदूर हैं. जबकि मां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं.
कमरे में मुस्कान ने लगाई फांसी
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि स्कूल से लौटने के बाद मुस्कान अपने छोटे भाई-बहनों के साथ खेल रही थी तभी उसकी मां ने उसे पढ़ने को कहा. इसके बाद शाम को जब मां काम पर चली गई तो मुस्कान ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया. जबकि उसके भाई-बहन अभी भी बाहर खेल रहे थे. थोड़ी देर बाद जब मुस्कान के भाई-बहन घर के कमरे में आए तो उन्होंने देखा की मुस्कान फंदे पर झूली हुई है.
पड़ोसियों ने घटना के बारे में दी जानकारी
दोनों भाई-बहन आनन-फानन में पड़ोसियों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी. इसके पड़ोसियों ने मुस्कान की मां को घटना के बारे में बताया तो माता-पिता भागे-भागे घर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि लड़की ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है. पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है. एक अधिकारी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे पर अतिरिक्त दबाव हो सकता है.
रोकथाम के उपाय और सलाह:
माता-पिता के लिए: बच्चों से खुलकर बात करें, पढ़ाई को सजा न बनाएं. तनाव के संकेत जैसे चिड़चिड़ापन या अलगाव पर ध्यान दें.
स्कूलों के लिए: काउंसलिंग सेंटर स्थापित करें और जागरूकता अभियान चलाएं.
हेल्पलाइन: तत्काल मदद के लिए वंदना हेल्पलाइन (1800-599-0019) या चाइल्डलाइन (1098) पर संपर्क करें.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.