Gurugram Crime: हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने झूठा दुष्कर्म केस दर्ज कराने वाली युवती को गिरफ्तार किया है. जितेंद्र उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर युवती ने पैसों की उगाही और दबाव बनाने की साजिश रची थी. युवती ने पहले भी ऐसे ही केस दर्ज करवाया था. लेकिन इस बार पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाई.
दरअसल 11 दिसंबर 2025 को युवती ने थाना डीएलएफ फेज-2 में शिकायत दी थी कि नौकरी के इंटरव्यू के बहाने उसे एमजी रोड मेट्रो स्टेशन बुलाकर चलती कार में दुष्कर्म किया गया. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, लेकिन जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी.
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जितेंद्र उर्फ बिट्टू ने युवती के साथ मिलकर यह झूठी कहानी रची थी. इसका उद्देश्य बदले की भावना से दबाव बनाना और पैसों की उगाही करना था. पुलिस ने मामले में धाराओं में संशोधन करते हुए युवती को 14 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया.
पुलिस प्रवक्ता संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, युवती ने जुलाई 2025 में भी थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया था. गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि झूठे मामलों में कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. गौरतलब है कि पहले भी युवती ने ऐसा ही फर्जी केस दर्ज करवाया था. पुलिस ने अब इस मामले में धाराएं बदल दी हैं और आगे जांच कर रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.