पंजाब के गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह के एनकाउंटर मामले का पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाईकोट ने इस मामले डीजीपी को तलब कर लिया है। उन्हें दोपहर दो बजे कोर्ट के सामने पेश होकर अपना जवाब देना होगा। यह पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। इस एनकाउंटर पर परिवार वाले सवाल उठा रहे है। साथ ही युवक का संस्कार भी अभी तक नहीं किया गया है। लॉरेंस इंटरव्यू केस के साथ सुना जाएगा जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर दो बजे के लिए यह केस रखा गया है। उसी दौरान गैंगस्टर लॉरेंस के जेल इंटरव्यू केस की सुनवाई भी होगी। अदालत ने डीजीपी को अपना जवाब तैयार रखने के आदेश दिए हैं। यह दूसरा मामला है, जब अदालत ने संज्ञान लिया है। इससे पहले मोहाली में हुए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड का भी अदालत ने संज्ञान लिया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.