पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान अशोक कुमार और गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। दोरंगला पुलिस स्टेशन के आदिया गांव में हुई वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के पीछे का सटीक कारण या झड़प की वजह सामने नहीं आई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.