डीटीओ ने तकनीकी बारीकियों से बताया कि अधिकांश मौत का कारण सिर पर लगने वाली चोट होती है, जिसे केवल एक मानक हेलमेट से रोका जा सकता है. ‘माता-पिता ही पहले शिक्षक, उन्हें ही बनना होगा रोल मॉडल’. प्रशासन ने इस दौरान बच्चों को ‘इमोशनल इंटेलिजेंस’ के जरिए जागरूक किया.
इसी कड़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल की अगुवाई में गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें कक्षा 4 से कक्षा 8 के बच्चों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर उनके अभिभावकों के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें सड़क दुर्घटनाओं के वीडियो फुटेज दिखाए गए. जिसे देख बच्चे सिहर उठे, वे लापरवाही की कीमत समझे. इन दृश्यों के माध्यम से यह समझाया गया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही पल भर में हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देती है.
माता-पिता को बनना होगा रोल मॉडल
DTO ज्ञान शंकर जायसवाल ने एक कड़वी सच्चाई साझा करते हुए कहा कि ‘जब घर के बड़े गार्जियन खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो वे बच्चों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? माता-पिता बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं. अगर वे खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ी को बिना कहे सीख मिल जाएगी’. ‘माता-पिता ही पहले शिक्षक, उन्हें ही बनना होगा रोल मॉडल’.
बच्चों का संकल्प: सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली कि वे अपने माता-पिता को तब तक घर से गाड़ी लेकर नहीं निकलने देंगे, जब तक वे हेलमेट पहन कर न निकलें लें एवं कार में सीट बेल्ट लगाकर ही निकले.
धीमी गति का मंत्र: बच्चों ने वादा किया कि वे अपने परिजनों को वाहन धीमी गति में चलाने के लिए टोकेंगे.
सिर की सुरक्षा सर्वोपरि: आंकड़ों के जरिए बताया गया कि बिना हेलमेट दुर्घटना होने पर बचने की संभावना न के बराबर होती है.
गुमला के चौक-चौराहों पर गूंज रही है ‘सुरक्षा की आवाज’ डीटीओ ने जानकारी दी कि प्रशासन केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है. गुमला के हर प्रमुख चौक-चौराहों पर ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ (लाउडस्पीकर) लगाए गए हैं. यह सिस्टम निरंतर लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से बचने के लिए सचेत कर रहा है. प्रशासन का संदेश स्पष्ट है: सभी की जान कीमती है, इसे सड़क पर यूं छोटी सी लापरवाही बरत कर न गंवाएं, हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.