Gumla News: झारखंड सरकार ने एक योजना बनाई है. जिसका नाम राहवीर’ योजना है. इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाएंगे तो सरकार उनकों 25,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगा
गोल्डन ऑवर
सड़क दुर्घटना के मामले में अक्सर देखा जाता है कि कानूनी पचड़ों या पुलिसिया कार्रवाई के डर से लोग सड़क में तड़प रहे घायलों की मदद करने से भी कतराते हैं .ऐस में इस राहवीर योजना का लक्ष्य इस डर को खत्म करना और लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रोत्साहित करना है .चिकित्सा विशेषज्ञो के अनुसार हादसे के पहले 60 मिनट ,गोल्डन ऑवर होता है.इस समय में यदि घायल का इलाज किया जाए, तो घायल व्यक्ति की मरने की संभावना कम हो जाती है ,ऐसे में 50% से अधिक जान बचाई जाने की संभावना रहती है .
नियम व शर्त
नकद इनाम: गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को प्रति केस ₹25,000 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे .
सीधा बैंक ट्रांसफर: पुरस्कार की राशि सीधे मददगार के बैंक खाते में भेजी जाएगी .
सम्मान पत्र: नकद राशि के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा ‘गुड सेमेरिटन’ (नेक मददगार) का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा .
कोई पूछताछ नहीं: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार, मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई पूछताछ नहीं किया जाएगा और न ही रुकने या गवाही देने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा .
किसे मिलेगा लाभ
यह इनाम उन लोगों को दिया जाएगा जो अपनी जान जोखिम में डालकर या त्वरित सूझबूझ दिखाकर किसी की जान बचाते हैं .अस्पताल के डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों की एक समिति मामले की गंभीरता की पुष्टि करेगी, जिसके बाद पुरस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी .गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि”सड़क पर घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है.राहवीर योजना न केवल लोगों को प्रेरित करेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने में मील का पत्थर साबित होगी .
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.