नए साल के जश्न से पहले जुट रही भीड़
यह डैम पहाड़, पेड़-पौधे व चारों ओर जंगल से घिरा हुआ है. डैम के पानी के बीचोंबीच नारियल का पेड़ है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है. वहीं गुमला शहर से महज लगभग 22 किलोमीटर की दूरी व सड़क भी शानदार है. जिस कारण यहां सालों भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है. वहीं वर्ष के अंतिम माह व नववर्ष के आगमन में लोग यहां घूमने व पिकनिक मनाने के लिए आते हैं. वहीं इस डैम में मछली पालन भी किया जाता है ,साथ ही आसपास के लोग कृषि व नहाने धोने के लिए भी इसका उपयोग करते हैं .स्पेशली गर्मी के दिनों में लोग यहां डुबकी लगाने के लिए काफी दूर दूर से आते हैं. यहां का पानी बहुत साफ है .
इस सीसी कतरी डैम में गुमला जिले के विभिन्न इलाकों सहित लोहरदगा, सिमडेगा ,नेतरहाट, महुआडांड, लातेहार आदि जगहों से लोग आते हैं. यह बहुत ही सुंदर जगह है. अगर सरकार चाहेगी तो और भी सुंदर जगह बना सकती है.
ऐसे पहुंचे कतरी डैम
गुमला शहर से लोहरदगा रोड पकड़कर खटवा,टोटो होते हुए खरका पहुंचे वहां से बायां रास्ता पकड़कर कुछ दूर चलने पर कोटाम बाजार पहुंच जाएंगे.फिर वहां से दाहिने लगभग 1 किमी की दूरी में सीसी कतरी डैम स्थित है.गुमला शहर व कतरी गांव से सटे होने के कारण यहां देर शाम तक आराम से प्रकृति की सुंदर नजारा का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां आने जाने के लिए यातायात की उचित व्यवस्था है ,गुमला से बस व ऑटो मिलती है. व आप अपने निजी वाहन से भी घूमकर आसानी से लौट सकते हैं.
पिकनिक के लिए है बेस्ट
वहीं पर्यटक राहुल ने लोकल 18 को बताया कि यह गुमला जिले के कतरी गांव में यह डैम स्थित है. यह प्रकृति की गोद में बसा बहुत ही खूबसूरत जगह है. यह जगह घूमने, पिकनिक मनाने के लिए काफी अच्छा जगह है. सभी ओर हरे भरे पेड़-पौधे, पहाड़ हैं, वहीं डैम के पानी में पेड़ है जिससे व्यू बहुत अच्छा आता है. यह डैम की खूबसूरती में भी चार चांद लगाता हैं. चारों ओर शान्त इलाका है व शुद्ध वातावरण है. डैम में नहर भी बना हुआ है.
इसलिए यहां बहुत दूर-दूर से लोग इसकी खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं. अभी दिसंबर का महीना चल रहा है और जनवरी भी आने वाला है, ऐसे में यहां लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं और हमलोग भी पिकनिक मनाने के लिए आए हैं. पिकनिक स्पॉट के लिए फेमस है, यहां हमारे राज्य व जिला की चारों ओर हरीयाली, जंगल पहाड़ की जो खूबसूरती है वो यहां झलकती है. यहां आकर आप इसका आनंद ले सकते हैं और पिकनिक बहुत ही अच्छे से मना सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.