गुमला जिले के कामडरा थाना क्षेत्र के रेडवा चुमाटोली कामडरा में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बैला बुधवा केरकेटा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर कामडरा थाना के एसआई मुनेश तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बच्चों ने डरकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई मृतक के परिजन भूखनाथ केरकेटा ने बताया कि सोमवार को गांव में एक व्यक्ति का गमी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें करीब 1000 लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान खाना-पीना भी हुआ। इसके बाद गांव के ही हास्या उर्फ शनिचरवा केरकेटा नामक युवक ने मृतक के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के पास ले गया और लकड़ी से मारपीट करने लगा। बच्चों ने डरकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई। ग्राम प्रधान टेटे केरकेटा ने बताया कि गांव में पत्थर गड़ी और गमी कार्यक्रम था। इस दौरान 60 वर्षीय बैला बुधवा केरकेटा और आरोपी साथ में शराब पी रहे थे। ‘भगत बड़ा होने’ की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बैला बुधवा केरकेटा को रस्सी से बांधकर घर ले गया और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.