Gumla Holi-Eid Special Cloth Collection: गुमला में होली और ईद के मौके पर कपड़ों की खरीदारी जोरों पर हो रही है. इसी क्रम में थाना रोड स्थित, उस्ताद मोहल्ले की इस दुकान में महिलाओं का खास कलेक्शन 250 रुपये से मिल रहा है. आप भी मनपसंद शॉपिंग कर सकते हैं.
250 रुपये से शुरुआत
यह दुकान थाना रोड स्थित उस्ताद मोहल्ला में अप्सरा कलेक्शन के नाम से संचालित है. दुकान खुलते ही खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. यहां लेटेस्ट डिजाइन की कुर्ती और सूट ढाई सौ रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाते हैं, जिस कारण सभी वर्गों के ग्राहक यहां पहुंचते हैं.
ईद-होली पर जमकर खरीदारी
अप्सरा कलेक्शन के संचालक अब्दुल वहाब ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और बाजार सजकर तैयार है. होली और ईद को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है. उनके प्रतिष्ठान में खासतौर पर महिलाओं के कपड़े शानदार कलेक्शन के साथ उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. ईद और होली एक साथ होने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं.
बहुत सारे ऑप्शन हैं
दुकान में महिलाओं की कुर्ती, सूट, चूड़ीदार सलवार-कमीज, जींस, टॉप, साड़ी, शरारा-गरारा, पार्टी वियर और आधुनिक फारसी सलवार सूट सहित कई प्रकार के कपड़े पूरी रेंज और वैरायटी में आकर्षक रंग और दाम में उपलब्ध हैं. यहां अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े मिलते हैं.
पर्व को ध्यान में रखते हुए पार्टी वियर कपड़े हजार रुपये से शुरू हैं. वहीं लेडिस कुर्ती, पार्टी वियर, शरारा-गरारा और लेटेस्ट फारसी सलवार का कलेक्शन पांच सौ रुपये से शुरू है. इसके अलावा डेली यूज के कपड़े ढाई सौ रुपये की दर से उपलब्ध हैं.
यह रहती है टाइमिंग
पहले यह दुकान पालकोट रोड, टावर चौक के पास स्थित थी, लेकिन अब नए लुक में थाना रोड, उस्ताद मोहल्ला में संचालित हो रही है. सामान्य दिनों में दुकान सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है, जबकि पर्व के दिनों में ग्राहकों की सुविधा के लिए रात 10 बजे तक खुली रहती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.