गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में स्थित अपर शंख जलाशय, जिसे नवगई डैम भी कहा जाता है, इन स्थलों में प्रमुख है. यह डैम घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित है, जो अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. नववर्ष के अवसर पर जनवरी में यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है.
घने जंगलों और पहाड़ों के बीच नवगई डैम
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में स्थित अपर शंख जलाशय, जिसे नवगई डैम भी कहा जाता है, इन स्थलों में प्रमुख है. यह डैम घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित है, जो अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. नववर्ष के अवसर पर जनवरी में यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है. लोग पिकनिक, मोटर बोटिंग और मछली पालन का आनंद लेने यहां आते हैं. आसपास के गांवों में डैम का पानी कृषि कार्य में भी इस्तेमाल होता है.
कुदरत का करिश्मा है नवगई डैम
यहां आए पर्यटक सैम ने कहा, ‘यह जगह सच में कुदरत का करिश्मा है. पहाड़ों की गोद में बसा यह स्थल पिकनिक और सेल्फी के लिए सबसे बेहतरीन है. सर्दियों में साइबेरियन पक्षियों का जमावड़ा इसकी सुंदरता को और बढ़ा देता है.’
नवगई डैम पर नौकायन की सुविधा
स्थानीय निवासी विनीता केरकेट्टा ने बताया कि नवगई डैम पर लोग दूर-दूर से आते हैं. यहां नौकायन की सुविधा उपलब्ध है और मछली पालन स्थानीय महिलाओं द्वारा किया जाता है. यदि यह स्थल आधिकारिक रूप से पर्यटन स्थल घोषित होता है तो स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
कैसे पहुंचे नवगई डैम
नवगई डैम पहुंचने के लिए रास्ते की बातें करें तो पहले गुमला से पहले चैनपुर प्रखंड, फिर रामपुर पुल पार करके कटकाही रोड पकड़ें. डुमरी प्रखंड के अकासी पंचायत में नवगाई बस्ती से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर नवगई डैम स्थित है. निजी वाहन से आना सुविधाजनक है, क्योंकि बस सेवा सीमित है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.