ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बता दें कि इससे पहले अंचल दिवस के दो चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है. इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया था.
गुमला में भूमि संबंधी ,दाखिल-खारिज, मापी, अतिक्रमण आदि विवादों का ऑन द स्पॉट होग
अंचल दिवस का तीसरा चरण
इसी क्रम में अब उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अंचल दिवस का तीसरा चरण फिर से शुरू किया जा रहा है. जिला प्रशासन को जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस और अन्य माध्यमों से भूमि विवाद से संबंधित कई शिकायतें मिल रही हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि अंचल स्तर पर अभी भी कई मामले लंबित हैं, जिनका जल्द समाधान जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अंचल स्तर पर ही समस्याओं के निपटारे की व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है.
प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए
तृतीय चरण के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अलग-अलग अंचल कार्यालयों में अंचल दिवस का आयोजन किया जाएगा. निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां जिला स्तरीय और अंचल स्तर के पदाधिकारी एक साथ मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और यथासंभव मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेंगे.
आम लोगों की शिकायतें भी सुनी जाएंगी
अंचल दिवस के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), अंचल अधिकारी (CO) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे. सभी अधिकारी मिलकर भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मापी, सीमांकन, अतिक्रमण और अन्य राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे तथा उनके त्वरित निष्पादन का प्रयास करेंगे. जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही है कि अंचल दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी उपायुक्त स्वयं करेंगी. वे समय-समय पर विभिन्न अंचलों का दौरा कर शिविरों का निरीक्षण करेंगी और आम लोगों की शिकायतें भी सुनेंगी.
इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
सिसई-13 मार्च 2026, भरनो-20 मार्च, गुमला-17 अप्रैल, परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी-24, पालको -08 मई, घाघरा-15, विशुनपुर-22, बसिया-29, कामडारा-05, रायडीह-12, डुमरी-19 जून 2026 को शिविर लगेंगे. जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि भूमि विवाद या अंचल से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर पहुंचे. साथ ही, संबंधित अंचल कार्यालय में आयोजित अंचल दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.