लायंस क्लब ऑफ गुमला 16 दिसंबर को आंखों की जांच और निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन करने जा रही है. आप यहां आंखों से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करा सकते हैं. साथ ही, यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया जाएगा.
यहां जरूरतमंदों को आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जाएगी. इस जांच शिविर में रांची के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. नवल कुमार और उनकी टीम भाग लेंगी. उनकी टीम फेको पद्धति के माध्यम से आंखों से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का निशुल्क जांच और ऑपरेशन करेंगी. साथ ही बीपी,शुगर की निःशुल्क जांच करने जा रही है. इसके साथ ही यहां, गरीब , असहाय लोगों के बीच निःशुल्क कंबल का भी वितरण करने जा रही है .
लायंस क्लब ऑफ गुमला के रीजन चेयरपर्सन अशोक जायसवाल ने लोकल 18 को बताया कि 16 दिसंबर दिन मंगलवार को निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन होने जा रहा है. जहां आंखों से जुड़ी निम्न समस्याओं का निशुल्क इलाज होगा. आंखों से पानी आना, आंखों में जलन और दर्द, धुंधला दिखाई देना, कम दिखाई देना या बिल्कुल दिखाई नहीं देना जैसे बीमारियों का इलाज होगा. साथ ही यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी किया जाएगा. आंखों की जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित लायंस क्लब भवन में की जाएगी.ऐसे में जिन्हें आंखों की जांच या ऑपरेशन कराना है, उन्हें अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर आना होगा. आंखों की जांच सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी और ऑपरेशन मरीज के आने तक किया जाएगा.
इसके साथ ही, लायंस क्लब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले असुर, बिरहोर, गरीब असहाय लोगों के बीच उनके गांव में जाकर निशुल्क कंबल का वितरण भी करेगा. इतना ही नहीं, जशपुर रोड में पुराना नगर पालिका के पास भी क्लब के द्वारा निःशुल्क बीपी और शुगर जांच का कैंप लगाया जाएगा. बीपी और शुगर की जांच 11:00 बजे से लेकर शाम को 4:00 बजे तक की जाएगी. जहां आप आकर इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.